पणजी, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय तटरक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का समुद्र में विस्तार करे।
पणजी, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय तटरक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का समुद्र में विस्तार करे।
भारतीय तटरक्षक गश्ती पोत सारथी को सेवा में शामिल करने के लिए गोवा के वास्को कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा कि चूंकि भारतीय तट से लगे समुद्र का जल प्रदूषित हो रहा है, लिहाजा तटरक्षक को भारत से लगे समुद्र के जल को साफ करने के लिए एक स्वच्छ सागर अभियान चलाना चाहिए।
सिंह ने कहा, “हम जमीन पर स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं और हमारे समुद्र में एक स्वच्छ सागर अभियान चलाने की आवश्यकता है। भारतीय तटरक्षक अतीत में समुद्र में प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में काम करते रहे हैं। इसलिए उन्हें स्वच्छ सागर अभियान चलाने में कोई कठिनाई नहीं होगी।”
गृहमंत्री ने कहा, “मैं मानता हूं कि भारतीय तटरक्षक को तटीय सुरक्षा को समुद्री पर्यावरण की हिफाजत से भी जोड़ना चाहिए। भारतीय तटरक्षक को समुद्र में प्रदूषण की समस्या को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उदाहरण के लिए यदि समुद्र में तेल का रिसाव हुआ है या समुद्री पट्टी प्रदूषित हो रही है, तो इस बल का यह कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि वह इसे रोके।”
dharmpath.com dharmpath