मप्र भाजपा: कमरे की आस में दूसरों के कमरे झांकते महामंत्री

images (1)(खुसुर-फुसुर)– मप्र भाजपा की आगामी चुनावों को ध्यान में रख कर बनायी गयी जम्बो कार्यकारिणी बने अब कुछ समय बीत गया है.इनमें से कुछ वनवास झेल रहे बड़े पद पा गए हैं तब उनकी सुप्त राजनैतिक आकांक्षाएं भी अंगड़ायियाँ लेने लगी हैं.इनमें से एक कुछ हफ़्तों से भाजपा मुख्यालय के प्रत्येक कमरे का चक्कर और ताका-झांकी लगा चुके हैं उनकी आशा एक कमरा मुख्यालय की गोल बिल्डिंग में प्राप्त करने की है जिसमें वे आगामी राजनीति को कद दे सकें.

महोदय ने आखिरकार नए मीडिया प्रभारी के अन्दर के हिस्से को कब्जाने की ठानी और मीडिया प्रभारी को उसमें कांच का दरवाजा लगाने के निर्देश दे दिए ताकि बातें बाहर बैठे लोग न सुन सकें.प्रभारी जी ने वह कक्ष जिसे पूर्व में डिस्पेंसरी के नाम से पुकारा जाता था इसलिए सुसज्जित किया था ताकि पत्रकारों की संख्या बढ़ने पर उस कक्ष में बैठाया जा सके लेकिन अब वह कक्ष इन कब्जा धारी फितरत के नेताजी की नजर में आ गया है और उन्होंने वहां मीडिया को आधिकारिक बयान भी देना शुरू कर दिए हैं .

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493