न्यूयार्क, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्टान वावरिंका और सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के बीच अमेरिकी ओपन की खिताबी भिड़ंत होगी।
टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए मुकाबले में तीसरी वरीय वावरिंका ने की निशिकोरी को 4-6, 7-5, 6-4, 6-2 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई।
अमेरिकी ओपन का फाइनल मुकाबला रविवार को वावरिंका और जोकोविक के बीच खेला जाएगा।
इससे पहले, मौजूदा विजेता जोकोविक ने सेमीफाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट के 10वीं वरीय गेल मोंफिल्स को 6-3 6-2 3-6 6-2 से मात दी थी।
dharmpath.com dharmpath