नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath