उप्र में उमस में बढ़ावा

लखनऊ , 10 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस में बढ़ावा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक मौसम में किसी तरह का खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और आद्रता का स्तर 80 फीसदी के ऊपर दर्ज किया जाएगा। इससे उमस में इजाफा होगा।

पूर्वाचल के गाजीपुर, चंदौली व आसपास के जिलों में हालांकि, सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इस कारण लोगों को उमस व गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूतनम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21.1 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, झांसी का 24.3 डिग्री और इलाहाबाद का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493