मित्रा की जमानत पर टिप्पणी से ममता का इंकार

कोलकाता, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा की रिहाई पर कोई भी टिप्पणी करने के इंकार कर दिया है। मित्रा को करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड मामले में गिरफ्तार किया गया था।

वेटिकन व जर्मनी के एक सप्ताह लंबे दौरे के बाद वापस लौटने पर हवाईअड्डे पर संवाददाताओं ने सवालों की बौछार कर दी।

उन्होंने कहा, “मैं कुछ नहीं कहूंगी।”

अलीपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने शुक्रवार को उन्हें 15 लाख रुपये के दो मुचलके पर जमानत दे दी।

मित्रा को 12 दिसंबर, 2014 को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से वह जेल की सलाखों के पीछे थे। अक्टूबर 2015 में एक निचली अदालत ने उन्हें जमानत दी थी। लेकिन कोलकाता उच्च न्यायालय ने बाद में उनकी जमानत रद्द कर दी थी।

शारदा घोटाले में धोखाधड़ी, साजिश व आपराधिक विश्वासघात के आरोप में पूर्व परिवहन व खेल मंत्री मित्रा को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच को अपने हाथ में लेने के बाद गिरफ्तार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493