उप्र : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भारत रत्न पंत को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ , 10 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह कार्यक्रम विधान भवन के सामने स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत अच्छे प्रशासन की नींव रखने वाले प्रमुख लोगों में थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश एवं प्रदेश का विकास किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पं. पंत ने जीवन भर देश की सेवा की। हम सभी को उनके द्वारा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किए गए कार्यो को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।”

इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शारदा प्रताप शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493