रांची, 10 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड में शनिवार को एक गर्भवती महिला ने राजमार्ग पर ही बच्चे को जन्म दिया। पांच घंटे उसे कोई चिकित्सा सहायता नहीं मिली।
गर्भवती महिला सोनमणि अगेरिया गुरुवार को अपने तीन बच्चों के साथ लतेहार जिले में स्थित अपने निवास स्थल से 18 किलोमीटर दूर पैदल चलकर जिला मुख्यालय आधार कार्ड बनवाने पहुंची थी।
महिला को शुक्रवार सुबह से ही प्रसव पीड़ा होने लगी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को लगभग पांच घंटे तक प्रसव पीड़ा हुआ, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया, जबकि सरकारी अस्पताल राजमार्ग से महज 100 मीटर की दूरी पर ही है।
आखिकरकार उसने राजमार्ग पर ही बच्चे को जन्म दिया। नवजात शिशु सही सलामत है, लेकिन कोई भी शिशु को लेने नहीं आया।
सूचना मिलने पर लतेहार पुलिस राजमार्ग पर पहुंची और सद्य: प्रसवा महिला व नवजात शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया।
dharmpath.com dharmpath