पेप्सिको इंडिया ग्रामीणों को देगी रोजगार

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। बेवरेज और स्नैक्स बनाने वाली प्रमुख कंपनी पेप्सिको इंडिया ने कहा कि उसकी योजना ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण पुरुष-महिलाओं को तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भर्ती करने की है।

पेप्सिको के उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) सुचित्रा राजेंद्र ने आईएएनएस को बताया, “हम यह प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं जिसका नाम ‘इंपैक्ट 10 के’ रखा गया है। इसके तहत ग्रामीण और अर्धग्रामीण इलाकों की प्रतिभा को एफएमसीजी क्षेत्र में मौका दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम के तहत कंपनी पहले साल में 10,000 महिलाओं को जोड़ेगी। इसकी पायलट परियोजना पहले से ही चल रही है।”

राजेंद्र ने कहा कि इस परियोजना के तहत कंपनी संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), वरुण वेबरेज, नेस्ले और एयरटेल के साथ मिलकर काम करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493