विश्व की पहली ‘हॉस्पिटल ट्रेन’ 5 अक्टूबर से दंतेवाड़ा में

इसे लेकर दंतेवाड़ा स्थित कलेक्ट्रेट कक्ष में तीनों जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार एवं बीजापुर कलेक्टर डॉ. फकीर अयाज तंबोली भी उपस्थित थे।

बैठक में दोनों कलेक्टरों ने तीनों जिलों में लाइफलाइन एक्सप्रेस के माध्यम से लोगों के सफल इलाज के लिए व्यापक कार्यक्रम बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि चूंकि लाइफ लाइन एक्सप्रेस में तीनों जिलों के मरीजों का इलाज होना है, इसलिए अलग-अलग तिथियों में विभिन्न जिलों के मरीजों को चिन्हांकित कर इनका इलाज किया जाएगा। परीक्षण जिला चिकित्सालयों में किया जाएगा, इसके बाद जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन भी लाइफ लाइन एक्सप्रेस में किया जाएगा।

डीपीएम डॉ. सर्वजीत मुखर्जी ने बताया कि 5 से 15 अक्टूबर तक आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक प्लास्टिक सर्जरी और आर्थोपेडिक से जुड़े ऑपरेशन किए जाएंगे। 20 से 25 अक्टूबर तक कानों के एवं अन्य ऑपरेशन किए जाएंगे।

मरीजों को ठहराने के लिए एवं इनके खाने-पीने एवं अन्य सुविधाओं के लिए दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के कलेक्टरों ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वे स्टेशन भी पहुंचे। यहां उपस्थित अमलों को उन्होंने तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

लाइफलाइन एक्सप्रेस भारत की एकमात्र और विश्व की पहली हॉस्पिटल ट्रेन है। अब तक यह ट्रेन 174 प्रोजेक्ट्स के माध्यम से 1 लाख आपरेशन कर चुकी है। 175 प्रोजेक्ट कालाहांडी में चल रहा है। दंतेवाड़ा में आने वाली ट्रेन 176वें प्रोजेक्ट के लिए आएगी।

लाइफ लाइन एक्सप्रेस के प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. याग्निक वाजा ने बताया कि 40 डॉक्टरों की टीम आपरेशन करेगी एवं ओपीडी में पेशेंट देखेगी। इसके अलावा पैरामेडिकल की टीम भी होगी। 4 सर्जिकल और 2 ओपीडी की सुविधा होगी। सर्जिकल में मोतियाबिंद, कटे-फटे होंठ, आर्थोपेडिक (पोलियो, सेरेब्रल पल्सी, क्लब फूट), कानों की सर्जरी की सुविधा होगी।

ओपीडी में डेंटल एवं मिर्गी के मरीजों के जांच की सुविधा होगी। मरीजों का पूरा केयर डॉक्टरों की निगरानी में होगा। इनके खाने-पीने एवं दवाइयों की सुविधा भी दी जाएगी। कानों के ट्रीटमेंट के बाद हीयरिंग एड, मोतियाबिंद आपरेशन के बाद चश्मे की सुविधा और आर्थोपेडिक पेशेंट को कैलिबर नि:शुल्क दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493