रियो पैरालम्पिक (तीरंदाजी) : पूजा को रैंकिंग राउंड में 29वां स्थान

रियो डी जनेरियो, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय तीरंदाज पूजा रियो पैरालम्पिक के दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व ओपनिंग रैंकिंग राउंड में 29वां स्थान हासिल कर सकीं।

पूजा ने कुल 513 अंक हासिल किए।

पूजा ने पहले सेट में छह प्रयासों में (9,8,8,8,7,7) 47 अंक हासिल किए। दूसरे सेट में उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार किया और 50 अंक हासिल किए।

लेकिन तीसरे सेट में वह एकबार फिर ध्यान खो बैठीं और 43 अंक ही ला सकीं। चौथा सेट भी निराशाजनक रहा, जिसमें उन्हें 45 अंक मिले।

पांचवां सेट तो उनके लिए सबसे खराब जिसमें वह सिर्फ 41 अंक जुटा पाईं और आखिर के छठे सेट में वह 44 अंक हासिल कर पाईं।

इस तरह पूजा पहले हाफ में कुल 270 अंक हासिल कर पाईं। हालांकि दूसरे हाफ में भी वही कहानी रही।

सारी कोशिशों के बावजूद पूजा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह 32 प्रतिभागियों में 29वां स्थान ही हासिल कर सकीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493