नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम साफ है। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath