टैल्गो ट्रेन का अंतिम ट्रायल पूरा

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली से मुंबई के बीच सुपरफास्ट टैल्गो हाईस्पीड ट्रेन का अंतिम ट्रायल पूरा हो गया है।

इस ट्रेन का निर्माण स्पेन की तकनीक से किया गया है।

ट्रेन ने दिल्ली से मुंबई तक का सफर 12 घंटे से भी कम समय में पूरा किया।

रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “ट्रेन नई दिल्ली से मुंबई के लिए दोपहर 2.45 बजे रवाना हुई और अपने निर्धारित समय से दो मिनट पहले ही मुंबई पहुंच गई।”

ट्रेन ने दिल्ली से मुंबई तक का सफर 11 घंटे और 42 मिनट में पूरा किया।

अधिकारी ने बताया, “ट्रेन को 2.35 बजे मुंबई पहुंचना था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493