अर्जुन, श्रद्धा ने न्यूयॉर्क में बॉलीवुड शैली में नृत्य किया

मुंबई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि बॉलीवुड शैली में न्यूयॉर्क की सड़कों पर नाच करके उन्होंने अपनी एक और इच्छा पूरी कर ली है।

मुंबई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि बॉलीवुड शैली में न्यूयॉर्क की सड़कों पर नाच करके उन्होंने अपनी एक और इच्छा पूरी कर ली है।

अर्जुन ने ट्विटर के जरिए सह- कलाकार श्रद्धा कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर को साझा किया। दोनों न्यूयॉर्क में फिल्माई जा रही फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए बॉलीवुड शैली में नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन ने तस्वीर के साथ लिखा, “टाइम्स स्क्वॉयर पर बॉलीवुड गाने पर नाच कर रायता फैलाने की मेरी ख्वाहिशों की सूची में से एक ख्वाहिश पूरी हो गई। श्रद्धा कपूर।”

चेतन भगत फिल्म के सह-निर्माता हैं और यह उन्हीं के उपन्यास पर आधारित है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 19 मई को रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493