चेन्नई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने सोमवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व बिजली मंत्री नाथम आर. विश्वनाथन को पार्टी के दो प्रमुख पदों से हटा दिया।
यहां जारी बयान में जयललिता ने कहा है कि विश्वनाथन को एआईएडीएमके के संगठन सचिव और पार्टी के संचार समूह से हटा दिया गया है।
हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया गया है।
रपटों के अनुसार, आयकर विभाग ने यहां से करीब 440 किलोमीटर दूर विश्वनाथन के आवास डिंडीगुल सहित 40 स्थानों पर छापा मारा है।
dharmpath.com dharmpath