पेरिस, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल क्लब नीस में इसी सत्र में शामिल हुए स्टार स्ट्राइकर मारियो बालोटेली ने क्लब के साथ अपने पहले मैच में दो गोल कर जीत में अहम भूमिका निभाई।
नीस ने फ्रेंच लीग-1 में मार्सेली को आलियांज रिविएरा में हुए मैच में 3-2 से मात दी।
लीग में रविवार को मिली जीत के बाद नीस अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। वह शीर्ष क्लब मोनाको से एक गोल के अंतर से पीछे है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इटली के बालोटेली ने मैच के सातवें मिनट में पेनाल्टी के जरिए गोल दागा।
उन्होंने अपना दूसरा गोल मैच के 78वें मिनट में किया।
एक गोल से पिछड़ने के बाद फ्लोरिन थाउविन ने 14 मिनट में गोल कर मार्सेली को बराबरी करा दी। 73वें मिनट में बाफेटिम्बी गोमिस ने गोल कर मेहमानों को आगे कर दिया।
मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले व्यलान सायप्रिन ने शानदार गोल कर नीस को जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath