अखिलेश ने खुद को बचाने के लिए मंत्रियों को बर्खास्त किया : भाजपा

भाजपा ने सवाल किया कि यदि अखिलेश यादव भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं तो वह उच्च न्यायालय द्वारा अवैध खनन की सीबीआई जांच के आदेश को रोकने के लिए सर्वोच्च न्यायालय क्यों गए? पार्टी ने कहा है कि अखिलेश यादव खनन घोटाले में गायत्री प्रजापति के किए भ्रष्टाचार से बच नहीं सकते। खनन के क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार एवं राजस्व की क्षति हुई है, उसके लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि सीबीआई जांच में प्रदेश के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा होगा और 2017 में प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार के द्वारा उप्र भ्रष्टाचार से मुक्त होगा।”

मौर्य ने प्रदेश सरकार में मंत्री राज किशोर सिंह की बर्खास्तगी का जिक्र करते हुए कहा कि गायत्री प्रसाद प्रजापति और राजकिशोर सिंह की बर्खास्तगी से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493