उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर : अनुप्रिया

अनुप्रिया ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि उप्र में जिस तरह गुंडागर्दी और अराजकता चरम पर है, उससे साफ है कि समाजवादी पार्टी (सपा) अब दोबारा कभी सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना से साफ है कि उप्र में कानून का राज नहीं रह गया है और अखिलेश यादव एक लाचार मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उप्र आने पर जब एक महिला मंत्री सुरिक्षत नहीं रह पाती, उसके काफिले पर खुद सपा के लोग हमला कर देते हैं और सड़क पर धरना देने के छह घंटे बाद उसकी एफआईआर दर्ज होती है तो आम महिलाओं की हालत के बारे में खुद ही समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उप्र की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय बेहद गंभीर है।

अनुप्रिया ने कहा कि उप्र के कुछ अधिकारी सपा के एजेंट बनकर गुंडागर्दी और दादागीरी करा रहे हैं। उप्र में सत्ता परिवर्तन के बाद ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493