उप्र में मंत्रियों की बर्खास्तगी मुझसे पूछकर नहीं की गई : मुलायम

मुलायम ने कहा, “मुझसे पूछकर इन दोनों को मंत्री पद से नहीं हटाया गया। मुझे इनको हटाए जाने की जानकारी भी नहीं दी गई।”

बर्खास्त किए गए मंत्री अमेठी से विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति मुलायम सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं।

मुलायम सिंह ने कहा, “मैंने लगातार बोला है कि किसी मंत्री पर आरोप नहीं लगने चाहिए। आरोपों से सरकार की छवि खराब होती है। .. अखिलेश हर फैसला मुझसे पूछकर करें ये जरूरी नहीं है।”

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को खनन मंत्री प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राजकिशोर सिंह को उनके मंत्री पदों से बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त किए गए दोनों मंत्रियों पर भ्रष्टाचार में घिरे होने का आरोप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493