‘बार बार देखो’ देखने को उत्साहित हूं : चंद्रन

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘बार बार देखो’ के फोटोग्राफी निर्देशक रवि के. चंद्रन का कहना है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर कैसी दिखेगी, इसको लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म फ्लैशबैक के माध्यम से रुक-रुक कर कहानी बयां करती है।

चंद्रन ने एक बयान में कहा, “फिल्म ‘बार बार देखो’ किरदार के जीवन के अलग-अलग अवस्था की यात्रा है। हम इसे हल्के मूड का बनाना चाहते थे, जिसे डिजिटल माध्यम के द्वारा संभव बनाया गया।”

उन्होंने कहा, “दर्शकों के मूड को फ्रेश रखने के लिए मैंने अलग-अलग दृश्यों में अलग-अलग रंगों का प्रयोग किया है। प्राइम फोकस प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने का काफी अच्छा अनुभव रहा। मैं बड़े पर्दे पर इसे देखने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

धर्मा प्रोडक्शन और एक्सेल इंटरटेनमेंट के सह-निर्माण में बनी यह फिल्म शुक्रवार, नौ सितंबर को रिलीज हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493