लॉस एंजेलिस, 13 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर निक कैनन ने पिछले साल गायिका मारिया कैरी से तलाक ले लिया था। उनका कहना है कि अब दोबारा शादी करने का उनका कोई इरादा नहीं है।
वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, निक और कैरी की राहें अगस्त 2014 में जुदा हो गई थीं और पिछले साल उन्होंने तलाक का मामला दायर किया था। कैनन का कहना है कि वह फिर से शादी नहीं करना चाहते, क्योंकि ‘यह परी कथा जैसी नहीं होती।’
कैनन के कैरी से पांच साल के जुड़वां बच्चे मोरोक्कन और मोनरो हैं। कैरी आजकल ऑस्ट्रेलियाई अरबपति जेम्स पैकर के साथ रिश्तों में हैं।
इस दौरान अमेरिका गॉट टैलेंट के प्रस्तोता भी अपने पिछले रिश्ते से निकलकर नृत्यांगना और गायिका रोजोंडा ‘चिली’ थॉमस के साथ वक्त गुजार रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि कैरी उनका प्यार हमेशा बनी रहेंगी।
dharmpath.com dharmpath