‘डू यू नो’ गाने पर काम करना शानदार : दिलजीत

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने नए गाने ‘डू यू नो’ से फिर धूम मचाने आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस गाने पर काम करना बेहद शानदार रहा।

दिलजीत ने एक बयान में कहा, “‘डू यू नो’ गाने पर काम करना शानदार रहा। मैंने इस गाने के हर पहलू का आनंद लिया। इसका ऑडियो सुनकर ही मैंने गाने के वीडियो के लिए एक अच्छी कहानी बनाई।”

इस गाने को कैलिफोर्निया में शूट किया गया, जहां का लोकेशन बेहद खूबसूरत था।

उन्होंने कहा, “वीडियो की पूरी टीम ने रचनात्मक काम किया है। हम इसे लोगों के सामने लाने से ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।”

यह एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में विंटेज कारों के साथ ही रंगीन और फैंसी कपड़े मुख्य आकर्षण है। इसे सितंबर के अंत तक रिलीज किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493