बांदा, 13 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अमेठी के सांसद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड में कई दिन, कई जगह ‘खाट पे चर्चा’ करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने दी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव साकेत बिहारी मिश्र ने मंगलवार को बताया कि राहुल गांधी 15 सितंबर को इलाहाबाद से चलकर चित्रकूट जिले की सीमा में दाखिल होंगे और यहीं रात्रि विश्रााम भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि राहुल 16 सितंबर को बांदा व 17 सितंबर को महोबा में रहेंगे, जहां कई जगह खाट पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष 21 सितंबर को हमीरपुर से कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
dharmpath.com dharmpath