राष्ट्रपति ने पैरालम्पिक एथलीट दीपा को दी बधाई

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को रियो में जारी पैरालम्पिक खेलों में गोला फेंक स्पर्धा का रजत जीतने वाली भारतीय महिला एथलीट दीपा मलिक को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा है कि दीपा की सफलता सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

दीपा पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, “मैं यह जानकर काफी खुश हूं कि आपने महिलाओं की एफ-53 गोलाफेंक स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।”

उन्होंने कहा, “आपकी सफलता सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। यह खिलाड़ियों और विकलांग लोगों दोनों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।”

उन्होंने कहा, “आपकी उपलब्धि कड़ी मेहनत और दृढसंकल्पता का उदाहरण है। मैं आपको बधाई देता हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

सोमवार को रियो में रजत जीतने वाली 45 साल की दीपा भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सबसे उम्रदराज एथलीट हैं।

दीपा ने कहा कि वह अपने इस पदक की मदद से देश में शारीरिक रूप से असमर्थ महिलाओं की मदद करना चाहती हैं।

भारत के लिए शुक्रवार को मरियप्पन थांगावेलू ने पुरुषों की ऊंची कूद टी42 स्पर्धा में स्वर्ण जीता जबकि इसी स्पर्धा में वरुण भाटी ने कांस्य हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493