हरियाणा सरकार दीपा मलिक को देगी 4 करोड़ रुपये का पुरस्कार

चंडीगढ़, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील में जारी पैरालम्पिक खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम करने वाली दीपा मलिक को हरियाणा सरकार चार करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार देगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की।

हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली दीपा को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपा को पुरस्कार राज्य की नई खेल नीति के तहत दिया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से लिखा है, “इस बार ओलम्पिक में देश को पहलवान साक्षी मलिक ने पहला पदक दिलाया तो वहीं दीपा पैरालम्पिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। हमारी बेटियां हमारा नाम रोशन कर रही हैं और हमें उन पर गर्व है।”

दीपा ने गोला फेंक की एफ-53 स्पर्धा के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493