मुलायम ने शिवपाल को सौंपी उप्र सपा की कमान

लखनऊ/नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर हो गया। पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त कर दिया और यह जिम्मेदारी सूबे के कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव को सौंप दी।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल की तरफ से दिल्ली में एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव ने उप्र में शिवपाल को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। कहा गया है कि उप्र में शिवपाल के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही अब तक सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। अब उनको इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उप्र सपा की कमान अब शिवपाल के हाथों में होगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को ही सूबे के मुख्य सचिव व शिवपाल के करीबी दीपक सिंघल को हटा दिया था। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवपाल की नाराजगी दूर करने के लिए ही मुलायम ने अब उन्हें उप्र सपा की कमान सौंपी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493