मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने लीग के तीसरे संस्करण के लिए लालचुनामबाई फानाई को अपने साथ बनाए रखा है जबकि उदांत सिंह के साथ करार किया है।
इस बात की घोषणा फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को की।
मिजोरम के फानाई ने आई-लीग की टीम शिलांग लाजोंग के साथ 2012 में अपने करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने 2014-15 में बेंगलुरू एफसी का दामन थामा था और फेडेरेशन कप तथा आई-लीग में जीत हासिल की थी।
एक बयान के अनुसार, लेफ्ट बैक फानाई को फ्रेंचाइजी ने अपने साथ बनाए रखा है जबकि उदांत को आई-लीग क्लब बेंगलुरू एफसी से अपने साथ जोड़ा है।
मुंबई सिटी एफसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्राणी ब्लाह ने कहा कि, “हम फानाई और उदांत को अपने साथ जोड़ कर काफी खुश हैं। फानाई ने पिछले संस्करण में अपने आप को साबित किया था, हम दोबारा उनके अपने साथ जोड़ा कर खुश हैं।”
उन्होंने कहा, “उदांत ने आई-लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। वह देश के उभरते खिलाड़ियों में से एक हैं। राष्ट्रीय टीम में उनका लगातार चयन इस बात को दर्शाता है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वह आने वाले संस्करण में टीम में अहम भूमिका निभाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath