भारत ने विश्व व्यापार संगठन से की अमेरिका की शिकायत

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अमेरिका के 8 राज्यों द्वारा अमेरिकी घरेलू सामग्री आवश्यकताओं के तहत अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में दी गई सब्सिडी के खिलाफ शिकायत की है। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया, “हमने इस मामले पर अमेरिका के साथ विचार-विमर्श की मांग की है।”

इससे पहले भारत द्वारा पिछले हफ्ते दायर शिकायत के संबद्ध में डब्ल्यूटीओ ने जेनेवा से एक बयान जारी कर कहा, “भारत में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में आठ अमेरिकी राज्यों द्वारा प्रदान की कथित तौर पर घरेलू सामग्री आवश्यकताओं और सब्सिडी के संबंध में विवाद निपटान प्रणाली के तहत अमेरिका के साथ विचार-विमर्श का अनुरोध किया है।”

जिन अमेरिकी राज्यों में यह सब्सिडी दी जा रही है, उनके नाम वाशिंगटन, केलिफरेनिया, मोंटाना, मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, मिशिगन, डेलावरे और मिनिसोटा है।

भारत की शिकायत का आधार यह है कि ये सब्सिडी वल्र्ड ट्रेड मानदंडों के अनुकूल नहीं है, क्योंकि इससे आयातित उत्पादों को बराबरी का मौका नहीं मिलेगा।

अमेरिका ने भी साल 2013 में विश्व व्यापार संगठन में भारत के खिलाफ इसी आधार पर वैश्विक व्यापार नियमों के अवहेलना की शिकायत की थी।

डबल्यूटीओ के नियमों के अनुसार, यदि विचार-विमर्श के 60 दिनों के भीतर विवाद को हल करने में असफल होते हैं तो शिकायतकर्ता इसकी सुनवाई एक पैनल द्वारा कराने का अनुरोध कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493