सेरेना, बाइल्स सहित कई अमेरिकी एथलीटों को मिलती रही है डोपिंग की इजाजत

मास्को, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। रूसी हैकिंग समूह-फेंसी बीयर्स हैक टीम ने मंगलवार को दावा किया कि उसने विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी (वाडा) का डाटाबेस हैक किया है, जिससे पता चला है कि अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स, उनकी बहन वीनस विलियम्स और रियो में चार स्वर्ण जीतने वाली जिमनास्ट सिमोन बाइल्स को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की इजाजत थी।

समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक हैकिंग साइट ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी एथलीटों से जुड़ी कई फाइलों को हैक किया और इसके बाद इस सनसनीखेज बात का पता चला।

साइट ने यह भी दावा किया है कि विश्व की पूर्व नम्बर-1 महिला टेनिस स्टार सेरेना को 2010, 2014 और 2015 में आक्सीकोडोन, हाइड्रोमोफरेन, प्रेडनीसोन और मिथाइलप्रेडनिसोलोन के सेवन की इजाजत थी।

साइट ने यह भी दावा किया है कि सिमोन बाइल्स तो एक बार डोप टेस्ट में नाकाम हुई थीं लेकिन इसके बाद भी उन्हें अयोग्य नहीं करार दिया गया।

सेरेना की बहन वीनस को 2010, 2012 और 2013 में प्रेडनिसोन, प्रेडनिसोलोन और ट्रायेमसिलोन जैसे दवाओं के सेवन की इजाजत थी।

इस साल अगस्त में बाइल्स को मेथिलफेंडिनेट के सेवन का दोषी पाया गया था लेकिन वह अयोग्य नहीं करार दी गईं। साल 2013 और 2014 में उन्हें डेक्ट्रोएम्फेटामीन के सेवन की इजाजत थी।

यही नहीं, 10 बार की विश्व स्वर्ण पदक विजेता बाइल्स को अगस्त 2016 में डोप टेस्ट में नाकाम पाया गया था।

इसके अलावा साइट ने दावा किया है कि अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार एलेना डेले डोने के ड्रग टेस्ट से पता चला कि उन्होंने भी एम्फेटेमाइन का सेवन किया है। इसके अतिरिक्त 2014 में वह हाइड्रोकार्टिसोन के सेवन की दोषी पाई गई थीं, जो एक प्रतिबंधित दवा है।

डोपिंग के कारण पूरी रूसी टीम रियो में हिस्सा नहीं ले सकी और इसी के बाद रूसी हैकिंग टीम वाडा की वेबसाइट में सेध लगाने के प्रयास में जुटी थी। कुछ समय पहले वाडा ने इसका खुलासा भी किया था कि रूसी हैकर उसकी साइट में सेंध लगाने के प्रयास में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493