शतरंज : भारत को ओपन श्रेणी में चौथा, महिला वर्ग में 5वां स्थान

चेन्नई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने मंगलवार को विश्व शतरंज ओलम्पियाड की ओपन श्रेणी में यूक्रेन को बेहतर मीडियन काउंट से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अजरबैजान के बाकू में खेली गई इस प्रतियोगिता में रूस को कांस्य पदक हासिल हुआ।

चेन्नई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने मंगलवार को विश्व शतरंज ओलम्पियाड की ओपन श्रेणी में यूक्रेन को बेहतर मीडियन काउंट से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अजरबैजान के बाकू में खेली गई इस प्रतियोगिता में रूस को कांस्य पदक हासिल हुआ।

नौवीं विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम को ओपन श्रेणी में चौथें स्थान पर रहीा, वहीं पांचवी विश्व वरीयता प्राप्त भारत की महिला टीम को पांचवां स्थान मिला।

महिला वर्ग का स्वर्ण पदक चीन के नाम रहा। पोलैंड रजत और यूक्रेन कांस्य पदक पर कब्जा जमाने में सफल रहे।

इसी के साथ ही 11 दौरे के बाद मंगलवार को शतरंज ओलम्पियाड का समापन हो गया।

फाइनल दौर में ओपन श्रेणी में अमेरिका ने कनाडा को मात दी। वहीं यूक्रेन और रूस ने क्रमश: स्लोवेनिया और इटली को हराया।

भारत के लिए यह करो या मरो वाला मामला था। भारत निश्चित हालत में ही पदक अपने नाम कर सकता था।

पहला, भारत नॉरवे के खिलाफ अपना मुकाबला जीत जाता और रूस इटली से हार जाता। दोनों स्थिति नहीं हुईं। भारत ने नॉरवे के खिलाफ ड्रॉ खेला और रूस ने इटली को मात दी।

भारत ने अपना बाहरी मौका मैच के शुरू में ही गंवा दिया जब गैंड मास्टर एस.पी. सेथुरामन ने 16वीं चाल में मोहरों की स्थिति को बराबर करने के लिए एक पियादे के लिए अपने ऊंठ को गंवा दिया। उनके विरोधी ने इस चाल को जल्दी भांपा और मोहरों की बढ़त कायम रखी।

भारत के लिए यह भारी नुकसान था क्योंकि उन्हें कांस्य पदक की दौड़ में बने रहने के लिए मैच जीतना जरूरी था।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों से यहां जीत की उम्मीद करना मुश्किल था।

हालांकि विदित संतोष गुजराती ने 45 चालों में गैंडमास्टर आर्यन तारी को मात देकर भारत को राहत की सांस दी।

विश्व की 15वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर पी.हरिकृष्ण ने शीर्ष वरीयता प्राप्त मैगनस कार्लसन का मुकाबला किया। 47 चाल के बाद दोनों खिलाड़ियों ने मैच खत्म करने का फैसला लिया।

तीसरे बोर्ड पर भारतीय ग्रैंड मास्टर बी.अधीबान ने 43 चालों के बाद जोन लुडविग के साथ ड्रॉ खेला।

कोच ने आईएएनएस से कहा, “ओपन श्रेणी में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। हमने सभी मजबूत टीमों के साथ मुकाबला खेला जिसमें पदक विजेता भी शामिल हैं। हमने अजरबैजान और इंग्लैंड को हराया और रूस के साथ ड्रॉ खेला।”

वहीं महिला वर्ग में पदमिनी राउत नाजी पाइकड्जे से हार गईं।

विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी भारत की हरिका द्रोणावल्ली ने इरिना क्रुश के साथ अपना मुकाबला ड्रॉ खेला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493