दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बदली

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अधिकारी के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493