जुआघरों के मुद्दे पर मत सर्वेक्षण चाहती है गोवा कांग्रेस

पणजी, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। गोवा प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को मांग की कि जुआघरों के संचालन जारी रखने या बंद करने के मुद्दे पर एक मत सर्वेक्षण होना चाहिए।

गोवा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरियो ने कहा, “जुआघरों के मुद्दे पर एक मत सर्वेक्षण कराने का समय आ गया है। जुआघरों ने भारत की बुराई की एक राजधानी के रूप में गोवा को तब्दील कर दिया है।”

गोवा में पांच अपतटीय और करीब एक दर्जन तटवर्ती जुआघर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493