नियाल होरान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

लंदन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। गायक नियाल होरान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने इसे ‘कुछ मूर्खो’ का कारनामा करार दिया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘वन डायरेक्शन’ बैंड के स्टार के इंस्टाग्राम पेज पर स्नैपचैट के स्क्रीनशॉट डाले गए हैं।

हैकरों ने ‘हिस्ट्री’ के मशहूर गायक की जीवनी भी फोटो साझा करने वाली वेबसाइट पर बदल दी।

‘स्टील माय गर्ल’ के गायक का इंस्टाग्राम अकाउंट मंगलवार को हैक किया गया, जब वह अपना 23वां जन्मदिन मना रहे थे।

उन्होंने ट्विटर के जरिये अपना अकाउंट हैक होने की जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कुछ अजीब हो रहा है। साफ तौर पर इसे कुछ मूर्खो ने हैक कर लिया है, लेकिन उन्होंने खुद को इसमें टैग कर लिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493