रेल पुरुष हॉकी टीम ने जीता मुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे की पुरुष हॉकी टीम ने चेन्नई में हुए एमसीसी मुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट खिताब जीत लिया है। भारतीय रेलवे पहली बार यह खिताब जीतने में सफल हुआ है।

टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय रेल हॉकी टीम ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन की टीम को 2-1 से हरा दिया।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस उपलब्धि के लिए भारतीय रेलवे हॉकी टीम को बधाई दी है। संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा एवं रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने भी इस उपलब्धि के लिए भारतीय रेलवे टीम की सराहना की है।

भारतीय रेलवे हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की टीम को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पूल मैचों में भारतीय रेलवे टीम ने सेना एकादश, पंजाब एंड सिंध बैंक, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और कर्नाटक की टीमों के खिलाफ मैच खेले।

सेना एकादश को 4-1 से, ओएनजीसी को 7-1 से और कर्नाटक को 8-2 से हराते हुए भारतीय रेलवे टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493