अमिताभ, करीना, आमिर ने ‘ग्लोबल सिटीजन मूवमेंट’ का किया समर्थन

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड हस्तियों अमिताभ बच्चन, आमिर खान, करीना कपूर, और फरहान अख्तर ने ‘ग्लोबल सिटीजन इंडिया मूवमेंट’ का समर्थन करते हुए कहा कि वे लोग इस सामाजिक मंच से जुड़कर ‘ग्लोबल एजुकेशन और लीडरशिप फांउडेशन’ का हिस्सा बनेंगे।

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड हस्तियों अमिताभ बच्चन, आमिर खान, करीना कपूर, और फरहान अख्तर ने ‘ग्लोबल सिटीजन इंडिया मूवमेंट’ का समर्थन करते हुए कहा कि वे लोग इस सामाजिक मंच से जुड़कर ‘ग्लोबल एजुकेशन और लीडरशिप फांउडेशन’ का हिस्सा बनेंगे।

‘ग्लोबल एजुकेशन और लीडरशिप फांउडेशन’ के सोमवार को लांच के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे।

ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल इंडिया का उद्घाटन 19 नवंबर को होगा। जिसमें जे जेड, रॉक बैंड कोल्ड प्ले, आमिर खान, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, ए.आर. रहमान, फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, अरिजीत सिंह, दीया मिर्जा,मोनाली ठाकुर और शंकर एहसान लॉय जैसी हस्तियां शामिल होंगी।

अमिताभ ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की न्यूयॉर्क में कही गई बातों के संदर्भ में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल इंडिया का पहला संस्करण भारत में आयोजित होते देखना सम्मान की बात है। मेरे लिए इस अभियान से जुड़ना सम्मान की बात है जो वैश्विक स्तर पर गरीबी हटाने और परिवर्तन लाने को गति प्रदान करती है।”

आमिर खान ने लोगों से वेबसाइट ‘ग्लोबलसिटीजन डॉट इन’ के जरिए इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ग्लोबल सिटीजन (वैश्विक नागरिक) लोगों को महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल करता है। ‘ग्लोबल एजुकेशन और लीडरशिप फाउंडेशन’ नैतिक परोपकारी नेतृत्व और शिक्षा पर ध्यान देता है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र देश भर में इस आंदोलन का नेतृत्व कर इसे आगे बढ़ाना चाहता है। उन्होंने इस प्रयास को भारत में लाने पर और दुनिया में भारत की आवाज बनने पर गर्व महसूस करने की बात कहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493