न्यायाधीशों की नियुक्ति पर कोई गतिरोध नहीं : केंद्र

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए न्यायाधीशों के नाम पर कोई गतिरोध नहीं है और नियुक्ति का कार्य जारी है।

महान्यायवादी मुकुल रोहतगी ने प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस.ठाकुर तथा न्यायमूर्ति ए.एम.खानविलकर की पीठ से कहा कि न्यायाधीशों की नियुक्ति के कार्य में इसलिए विलंब हो रहा है, क्योंकि सात साल पहले हुई रिक्तियों को भरने का काम देर से शुरू हुआ।

उन्होंने पीठ से कहा कि किसी भी रिक्ति को भरने का काम रिक्ति होने से छह महीना पहले शुरू हो जाना चाहिए। रोहतगी ने कहा, “यह एक दौड़ की तरह है। आपको पहले शुरू करना होता है। तब आप समय पर पहुंचते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493