लखनऊ, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुककर बारिश होने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23.1 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और गोरखपुर का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath