हरदा में दो किशोरियों के शव मिले

हरदा, 15 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में हरदा जिले के एक खेत में गुरुवार को दो किशोरियों के शव संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सिराली थाना क्षेत्र के उमरी गांव की दो किशोरियां, रजनी (15) व विमला (16) बुधवार शाम से गायब थीं। उनके शव गुरुवार सुबह संदिग्ध हालत में एक खेत में मिले।

सिराली के थाना प्रभारी प्रदीप पटेल ने खेत में किशोरियों के शव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला संदिग्ध है। पुलिस जांच कर रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493