नगांव (असम), 15 सितम्बर (आईएएनएस)। असम के नगांव में गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण एक हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। विमान में सवार आठ लोग सुरक्षित हैं।
सूत्रों ने बताया कि ‘स्काय वन एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड’ के हेलीकॉप्टर ने गुवाहाटी से अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर के लिए उड़ान भरी थी। विमान में दो यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
dharmpath.com dharmpath