नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड भारत पहुंचे

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ भारत के राजकीय दौरे पर गुरुवार को नई दिल्ली पहुंच गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज राष्ट्रीय राजधानी में हवाईअड्डे पर प्रचंड की अगवानी की।

प्रचंड चार अगस्त को नेपाल के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। वह अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर यहां आए हैं। उनके साथ पत्नी सीता दहल भी हैं। प्रचंड और उनकी पत्नी राष्ट्रपति भवन में रहेंगे।

प्रचंड शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493