हिलेरी क्लिंटन की सेहत में हो रहा सुधार (लीड-1)

वाशिंगटन, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को पिछले सप्ताह न्यूमोनिया हुआ था।

उनकी चुनाव समिति के मुताबिक, रविवार को 9/11 हमले की बरसी के मौके पर हिलेरी गश खाकर गिर गई थीं, जिसके बाद उन्होंने तीन दिन का अवकाश लिया था।

हिलेरी को हल्का न्यूमोनिया हुआ था।

सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी की निजी चिकित्सक लीसा बारडैक का कहना है कि उन्होंने इस महीने चार बार हिलेरी की जांच की।

बारडैक का कहना है कि हिलेरी को एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

बारडैक ने पत्र में कहा, “मेरे विचार से हिलेरी स्वस्थ हैं और इस साल उन्हें साइनस, कार में संक्रमण और न्यूमोनिया के अलावा कोई नई बीमारी नहीं हुई।”

चिकित्सक ने यह भी बताया कि हिलेरी समय पर टीके लगवा रही हैं और उनका मैमोग्राम एवं स्तन अल्ट्रासाउंड सामान्य है।

बारडैक के मुताबिक, हिलेरी का रक्तताप 100/70 था और उनकी दिल की धड़कन की दर 70 थी।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह को एक कार्यक्रम के दौरान हिलेरी को दो मिनट तक खांसी रही। हालांकि, हिलेरी ने बताया कि उन्हें एलर्जी की वजह से खासी हुई।

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि हिलेरी अपने खराब स्वास्थ्य को जनता से छिपाने के लिए ‘बॉडी डबल’ का इस्तेमाल करती हैं।

हालांकि, इन अफवाहों की पुष्टि के लिए रविवार को 9/11 हमले के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिलेरी की वे तस्वीरें हैं, जिसमें गाल की हड्डी, चिकनी त्वचा बनाम झुर्रियों वाली त्वचा और शारीरिक संरचना देखी जा सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493