फ्रांस में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की हड़ताल, उड़ानें रद्द

पेरिस, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर श्रम कानूनों में सुधार के खिलाफ गुरुवार से हड़ताल पर चले गए, जिसे जुलाई में मंजूरी दी गई है। इसके कारण कई हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक प्रसारक फ्रांस इंफो को दिए गए साक्षात्कार में कर्मचारी नेता फिलिप मार्टिनेज ने हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि ‘बुरे’ कानून पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को जुटने की जरूरत है।

हड़ताली संघों ने फ्रांस के विभिन्न शहरों में 110 जगहों पर धरना-प्रदर्शन की योजना बनाई है।

हाल ही में 5 जुलाई को किए गए प्रदर्शन में हजारों प्रदर्शनकारी शामिल हुए थे, जबकि 31 मार्च में हुए प्रदर्शन में इसकी तुलना में कम ही कर्मचारी शामिल थे। हालांकि 5 जुलाई के प्रदर्शन में पुलिस ने 3,90,000 प्रदर्शनकारियों के शामिल होने का दावा किया जबकि कर्मचारी संघों का कहना था कि इनकी संख्या 12 लाख थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493