कर्नाटक में रेल रोकने का प्रयास पुलिस ने किया नाकाम

बेगलुरु, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु को कावेरी नदी का जल छोड़ने से क्षुब्ध विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दक्षिणी कर्नाटन में रेल यातायात बाधित करने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। राज्य में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

बेगलुरु, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु को कावेरी नदी का जल छोड़ने से क्षुब्ध विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दक्षिणी कर्नाटन में रेल यातायात बाधित करने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। राज्य में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

बेंगलुरू के अपर पुलिस आयुक्त के. एस. आर. चरण रेड्डी ने कहा, “हमलोगों ने शहर के मध्य से करीब सौ कन्नड़ समर्थकों को उनके नेताओं सहित ‘रेल रोको’ आंदोलन के लिए मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने से रोका है और उन्हें गिरफ्तार किया है।”

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें स्टेशन से एक किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ा गया है और उनमें कन्नड़ संघ के अध्यक्ष वाताल नागराज, कन्नड़ रक्षना वेदिक (केआरवी) के संयोजक प्रवीण शेट्टी और कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सा रा गोविंदु शामिल हैं।

किसानों और व्यापारियों सहित मांड्या स्टेशन पर करीब 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और ट्रेन रोकने के लिए प्लेटफार्म पर पहुंचने नहीं दिया गया। इसके साथ ही उन्हें स्टेशन से दूर ले जाकर छोड़ दिया गया। वे यहां से 150 किलोमीटर दूर बेंगलुरु और मैसूर के बीच चलने वाली ट्रेन करने के प्रयास में थे।

इससे पहले दिन में पुलिस ने यहां से 70 किलोमीटर दूर कोलार स्टेशन पर केआरवी के कार्यकर्ताओं द्वारा बांगरापेट-बेंगलुरू सवारी गाड़ी को रोकने का प्रयास विफल किया।

इसी तरह मैसूर स्टेशन के बाहर भी करीब 50 कार्यकर्ताओं को प्लेटफार्म पर जाने से रोका गया।

हाथों में झंडा लिए कर्नाटक और तमिलनाडु सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरू में जुलूस निकाला और सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने की कोशिश की। शहर में 25 सितंबर तक पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह एकत्र होने पर निषेधाज्ञा लागू है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493