तमिलनाडु में शुक्रवार को हड़ताल से लोगों को होगी परेशानी

चेन्नई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में कर्नाटक से कावेरी नदी के पानी की मांग और वहां तमिलों पर हुए हमले के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्तावित आम हड़ताल से जनजीवन अस्तव्यस्त होने की संभावना है।

चेन्नई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में कर्नाटक से कावेरी नदी के पानी की मांग और वहां तमिलों पर हुए हमले के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्तावित आम हड़ताल से जनजीवन अस्तव्यस्त होने की संभावना है।

निजी दूध और पेट्रोल वितरक, ऑटो रिक्शा, ओमनी बस चालक, व्यापारी और अन्य लोगों ने इस हड़ताल में भाग लेने की घोषणा की है।

सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को छोड़कर जिसने हड़ताल पर चुप्पी साध रखी है, के अलावा सभी प्रमुख रीजनीतिक दलों ने हड़ताल को समर्थन दिया है।

शुक्रवार को करीब 4,500 निजी पेट्रोल पंप सुबह से शाम तक बंद रहेंगे।

लेकिन इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के कंपनी द्वारा चलाए जा रहे (कोको) पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक और तेल उद्योग के राज्यस्तरीय समन्वयक यू. वी. मन्नेर ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को राज्य में ज्यादातर दुकानें बंद रहेगी, क्योंकि फेडरेशन ऑफ तमिलनाडु ट्रेड एसोसिएशन ने हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। सब्जियों के थोक बाजार के भी इस दिन बंद रहने की संभावना है।

द्रमुक के संस्थापक ए. विजयकांत अपने समर्थकों के साथ यहां भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

पुलिस का कहना है कि वह किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कदम उठा रही है और कन्नडिगा द्वारा चलाए जा रहे संस्थाओं को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493