रक्षा उत्पादन विभाग के वेबसाइट का शुभारंभ

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अनुपालन में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को यहां रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) की उन्नत वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह वेबसाइट अब भारत सरकार के दिशा-निदेर्शो के अनुरूप उन्नत बना दी गई है।

वेबसाइट को नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) द्वारा विकसित कंटेंट मैनेजमेंट फ्रेमवर्क के उपयोग से री-डिजाइन किया गया है। अब यह अधिक सुविधाजनक और साइबर हमलों से सुरक्षित हो गई है। अब विभिन्न ब्राउजर्स और ऑपरेटिंग सिस्टम पर इसे देखा जा सकता है।

डीडीपी की वेबसाइट में समाचार, नीतियों, प्रक्रियाओं, प्रकाशनों, अधिकारियों से संबंधित डायरेक्ट्री और मीडिया सामग्री उपलब्ध होगी, जिसमें ई-बुक, फोटो-गैलरी आदि शामिल हैं। वेबसाइट को दृष्टिबाधित और दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य बनाया गया है।

संशोधित वेबसाइट के जरिए विभिन्न शाखाओं और संगठनों की वेबसाइट तक सीधे पहुंचा जा सकता है, जिनमें मेक इन इंडिया रक्षा पोर्टल, आयुध बोर्ड, डीजीओ आदि की वेबसाइट शामिल हैं। इसके अलावा वित्त, वाणिज्य, कॉरपोरेट मामलों, डीआईपीपी, डीपीई, एमएसएमई आदि के लिंक भी दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493