गुरुवार को कांग्रेस की ’27 साल उप्र बेहाल यात्रा’ लेकर बागपत पहुंची शीला दीक्षित कांग्रेसियों के स्वागत से गदगद नजर आई। जैसे ही उन्होंने बागपत की सीमा प्रवेश किया तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। खेकड़ा पाठशाला, मसूरी, काठा में भी कांग्रेसियों ने स्वागत में कोई कमी नहीं रखी। इसके बाद की यात्रा राष्ट्रवंदना चौक पहुंची, जहां भीड़ के चलते बस पर सवार शीला दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह व प्रकाश जयसवाल समेत अन्य कांग्रेसी नेता नीचे भी नहीं उतर पाए।
इसके बाद भी शीला ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि लोगों को सपा, भाजपा और बसपा की असलियत पब्लिक के सामने आ चुकी है। ये राजनीतिक दल जो कहते हैं उसका उल्टा करते हैं, जिसे जनता अच्छे से समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। आने वाला वक्त कांगेस का है और प्रदेश की बागडोर मिलने के बाद सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
dharmpath.com dharmpath