नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”
अधिकारी ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
अधिकारी के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।