सुषमा ने नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत के दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से यहां राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने तस्वीर के साथ ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।”

बाद में प्रचंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिन में द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करने वाले हैं, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ समझौते होने की संभावना है।

प्रचंड चार दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार को यहां पहुंचे।

के.पी. शर्मा ओली के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद नेपाल में गत माह के शुरू में माओवादी नीत सरकार सत्ता में आई।

सुषमा स्वराज के अलावा प्रचंड दिन में राष्ट्रपति से मुलाकात करने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री पियूष गोयल से मुलाकात करेंगे।

वह शाम में एसोचेम द्वारा आयोजित एक संयुक्त व्यापारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

प्रचंड का शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचाारिक स्वागत किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493