दक्षेस आंतक रोधी प्रणाली को मजबूत बनाएगा

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के विशेषज्ञों के उच्चस्तरीय समूह की बैठक नई दिल्ली में 22-23 सितंबर को होगी। बैठक का उद्देश्य दक्षेस आतंक रोधी प्रणाली को मजबूत करना है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, बैठक के एजेंडे में दक्षेस आतंक रोधी निगरानी डेस्क (एसटीओएमडी) और दक्षेस मादक पदार्थ अपराध निगरानी डेस्क (एसडीओएमडी), आतंकवाद का मुकाबला एवं दक्षेस देशों में आतंक रोधी प्रणाली को मजबूत बनाना, खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं पुलिस सहयोग, मानव संसाधन विकास एवं संपर्क निर्माण, भ्रष्टाचार का मुकाबला तथा साइबर अपराध आदि शामिल हैं।

इसकी पहली बैठक नई दिल्ली में फरवरी, 2012 में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493