धोखा देना भाजपा से अच्छा कोई नहीं जानता : रालोद

डॉ. अहमद ने कहा कि केंद्र की जन धन योजना, मुद्रा योजना और किसान की फसल बीमा योजनाओं को हश्र देख जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है।

डॉ. मसूद ने कहा कि मोदी सरकार विदेशों में जमा काला धन वापस लाने और प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये पहुंचाने का वादा कर सत्ता में आई थी। यह सरकार तो उल्टे पेट्रोल और डीजल के दामों में महीने में दो बाद बढ़ोतरी कर आम जनता की जेब से पैसा छीन रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बाजीगरी भरे आंकड़े पेश कर मंहगाई कम होने की बात कह जले पर नमक छिड़कती है।

रालोद अध्यक्ष ने कहा कि सूडा के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा आवासीय योजना की घोषणा में देश का करोड़ों गरीब और युवा एक बार फिर भावनात्मक लगाव के साथ धोखा खाने की लाइन में लगा है।

डॉ. मसूद ने कहा कि उप्र जनता सपा, भाजपा एवं बसपा सभी का शासन देख चुकी है। सभी ने प्रदेश में गरीब, युवा और किसान विरोधी होने के प्रमाण समय समय पर दिए हैं। ऐसे में रालोद की नीतियां ही प्रासंगिक हैं, जिन पर चलकर ही प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493